भिलाई। रमन प्रायवेटआईटीआई, बीडीएस कालेज एवं आईसेक्ट-सुपेला के संयुक्त तत्वाधान में बाबादीप सिंग नगर परिसर में त्रिदिवसीय वार्षिक उत्सव स्पिरिट 2023 का सफल आयोजन किया गया. प्रथम दिवस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दूसरे दिन व्यंजन, रंगोली, मेंहदी, चित्र स्पर्धा, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता भी हुई. अंत में संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें छत्तीसगढ़ी नृत्य, पंजाबी लोकगीत-लोकनृत्य, बालीवुड, सेमी-क्लासिकल नृत्यों के द्वारा भारतीय लोकरंग की विविधता को प्रस्तुत किया गया.












