भिलाई। एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने देवबलौदा चरोदा में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान चलाया. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करन के साथ ही देवबलोदा के ऐतिहासिक शिवमंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इससे पहले स्वयंसवेकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया. साथ ही नशाखोरी के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी गई.












