दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में केन्द्रीय आमबजट-2023 पर विशेषज्ञों के साथ सार्थक चर्चा सम्पन्न हुई. मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर लखन चौधरी, प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई एवं डाॅ. सीमा अग्रवाल, प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय उतई ने अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं को बजट-2023 की बारिकियों से अवगत कराया.












