दुर्ग. शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा डीबीटी स्टाॅर काॅलेज स्कीम के तहत वाटर ट्रीटमेन्ट टेक्नोलाॅजी पर पन्द्रह दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चंद्र तिवारी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कोर्स छात्राओं के कौशल विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास में सहायक होते है. विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि इस कोर्स के लिये छात्राओं में अत्यन्त उत्साह था. विज्ञान संकाय की कुल 265 छात्राओं ने इस हेतु पंजीयन कराया.












