भिलाई. स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग ने बीएड प्रशिक्षार्थियों के लिए ग्राम जंजगिरी में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की. महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा ने अध्यापकों एवं शिक्षा विभाग को सामुदायिक शिविर कार्यक्रम करवाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.












