कैजुअल्टी पहुंचने तक जा चुकी थी चेतना, सीपीआर के साथ ही देने पड़े बिजली के झटके
भिलाई। बोरसी निवासी एक व्यक्ति की जान किडनी की पथरी की वजह से खतरे में पड़ गई. इसकी वजह से न केवल उसका रक्तचाप गिर गया बल्कि दिल ने भी धड़कना बंद कर दिया. जब तक मरीज को आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी अस्पताल लाते, वह बेहोश हो चुका था. सीपीआर और बिजली का झटका देकर किसी तरह उसके हृदय को शुरू किया गया और फिर उसे आईसीयू में दाखिल किया गया. मरीज की स्थिति से परिजनों को अवगत करा दिया गया पर डाक्टरों ने हिम्मत नहीं हारी.












