दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में केन्द्रीय बजट पर ’’बजट पर चर्चा’’ विषयक सेमीनार का आयोजन किया गया. उक्त सेमीनार में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं ने बजट पर विस्तृत चर्चा की. प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने युवा वर्ग, महिलाओं एवं वेतनभोगी के लिए किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला.












