दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय के आन्तरिक परिवाद समिति और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी को विश्व शांति दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका विषय ‘विश्व शांति में भारत की भूमिका’ और ‘शांति के लिए विश्व के देशों की समझ’ था. शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने उक्त दोनों विषयों पर अपने-अपने विचार रखे.












