भिलाई। शहर की बेटी डॉ अंकिता शर्मा मिश्रा को कोरोना काल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान से विभूषित किया गया है. डॉ अंकिता ने हैदराबाद के निजाम मेडिकल कालेज में डीएम का कोर्स करने के दौरान कोविड के अति गंभीर मरीजों की निःस्वार्थ सेवा की थी. जयपुर में दिए गए इस खिताब को उनकी तरफ से उनकी माता श्रीमती अलका शर्मा ने ग्रहण किया. डॉ अंकिता सम्प्रति निजाम मेडिकल इंस्टीट्यूट में सहायक प्रोफेसर हैं.












