भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा-उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 36 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा. ट्रस्ट द्वारा ऐसे सभी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का ब्यौरा मंगवाया गया है जिसे 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक संस्था के कार्यालय 196, जोनल मार्केट, सेक्टर-10 स्थित डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में जमा कराया जा सकता है.












