दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में यूथ रेडक्राॅस के तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न प्रकार के कैंसर के लक्षण, उपचार एवं बचाव की जानकारी दी गई. प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि जब शरीर की कोशिकायें अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं तो उसे कैंसर कहा जाता है, नियमित जाँच और चिकित्सीय परामर्श से कैंसर का शुरूआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है और इलाज संभव है.












