भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव का आगाज़ सरस्वती एवं गणेश वंदना से हुआ. सभी विभाग के शिक्षार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी गयी. इसमें गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक आदि अनेक कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया. श्री गंगाजलि शिक्षण समिति के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष देते हुए स्टाफ को शुभकामनाएं भी दी.












