भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं विवेकानंद यूथ सर्किल दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विवेकानंद यूथ सर्किल जिला दुर्ग के डॉ शांति स्वरूप दुबे प्रोफेसर आईसीएफएआई, विवेकानंद यूथ सर्किल छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख, वरिष्ठ समाजसेवी एवं विवेकानंद सर्किल दुर्ग के प्रमुख विक्रांत मिश्रा एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा उपस्थित रहे.












