भिलाई. मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 36 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा. ये सभी महिलाएं शिक्षा, स्वच्छता, नशा उन्मूलन एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा. ट्रस्ट द्वारा इन क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं. ट्रस्ट की डॉ मिट्ठू एवं डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इन सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं.












