अण्डा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के बी.एड. एवं बी.एस.सी.बी.एड. के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम सिकोसा में 13 फरवरी को एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का प्रारम्भ प्रातः 08ः00 बजे लिंग-संवेदनशीलता एवं स्वच्छता पर आधारित जनजागरूकता रैली से किया गया. जिसमें प्रशिक्षाणार्थियों ने पूरे गांव में उत्साहपूर्वक नारो से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लिंग-भेद, नारी शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता लाने का प्रयास किया.












