भिलाई। यूजीसी के निर्देशानुसार संपूर्ण देश में मनाया जा रहे है आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और श्री श्री रविशंकरजी के संस्थान आर्ट ऑफ लिविंग के मध्य हुए समझौते के अनुसार हर घर ध्यान कैंपेन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा अधिकृत भक्ति कोटेचा एवम केसी दास प्रशिक्षक थे. इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वंदना सिंह को मेडिटेशन एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया गया.












