भिलाई. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार ने आज कहा कि विवेकानंद का व्यक्तित्व न केवल युवाओं को बल्कि सभी उम्र के लोगों को प्रेरित करता है. अपना देश, अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता और अपनी भाषा से वे अगाध प्रेम करते थे. श्री सिदार विवेकानंद स्टडी सर्कल द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे. इस प्रतियोगिता में एमजे कालेज के 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.












