दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोेजन किया गया. आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग के विधायक अरूण वोरा तथा विशिष्ठ अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.












