भिलाई। स्पेस एप्लीकेशन्स सेंटर, ISRO अहमदाबाद द्वारा 6 से 8 फरवरी तक विक्रम साराभाई स्पेस एक्सहीबिशन (वी.एस.एस.ई) स्थिर एवं मोबाइल अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया. प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण लांचिंग व्हीकल मॉडल, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, सैटेलाइट सिस्टम, चंद्रयान, मार्स ऑर्बिटल मिशन, सैटेलाइट इमेज और एप्लिकेशन, विभिन्न स्पेस मॉडल, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम रहा.












