भिलाई। गृहिणियों की अपनी संस्था स्वयंसिद्धा अब उन गृहिणियों को आगे बढ़ाएगी जिन्होंने विवाह के बाद भिलाई को अपना घर और अपनी पहचान बना लिया. भिलाई को लघुभारत बनाने में इन महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है. उनके साथ उनका खान-पान, उनका रहन सहन, उनके संस्कार भिलाई की फिजां में घुल गए. उन्होंने सामाजिक समरसता की एक ऐसी विरासत इस्पात नगरी को सौंपी जो कालांतिर में उसकी पहचान बन गई. आगामी 14 अप्रैल को ‘भिलाई की बहू’अभियान को लांच किया जाएगा. इसके पोस्टर का विमोचन हाल ही में महापौर नीरज पाल ने किया है.












