रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक सुपर फ्लॉप योजना पर करोड़ों रुपए फूंक दिये थे। 2005 में इस योजना पर काम शुरू हुआ और 2016 में अफसरों ने स्वीकार कर लिया कि यह योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गई है। पर किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। योजना से जुड़ी कंपनियां गायब हो गईं और किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इस सुपर फ्लॉप योजना का नारा था – ‘डीजल नहीं अब खाड़ी से, डीजल मिलेगा बाड़ी से।’












