राजनांदगांव. कांफ्लूएंस कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आईक्यूएसी तथा बेस्ट प्रैक्टिस सेल द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी फल परिक्षण प्रशिक्षण केंद्र रायपुर के सहयोग से वेजिटेबल फूड्स से संबंधित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला प्रारंभ किया गया. एमएसएमई विशेषज्ञ प्रेम आनंद राव एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी वाईके ठाकुर इस कार्यशाला में विभिन्न उत्पादों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे.












