दुर्ग. शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा दो दिवसीय विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया. विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान की श्रृंख्ला आयोजित की जाती है जो स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम पर आधारित होती है. इस अवसर पर महविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं को विशेष व्याख्यान के महत्व से लाभ उठाने का आव्हान किया.












