भिलाई। बदलते मौसम में सर्दी खांसी का होना वैसे तो एक सामान्य सी बात है जो अपने आप भी दो-चार दिन में ठीक हो जाता है. पर यदि सर्दी-खांसी 10 दिन से भी ज्यादा चले तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण हो सकता है. यह एक तेजी से फैलने वाला संक्रमण है जिसमें घातक काम्प्लीकेशन्स हो सकते हैं. इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका बच्चों को फ्लू का टीका लगवा देना है. बड़े भी इसका उपयोग कर सकते हैं. इस वायरस सबटाइप से अब तक देश में छह से अधिक मौतें हो चुकी हैं.












