दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा इन दिनों छत्तीसगढ़ शासन की बहुउद्देश्यीय योजना कौशल उन्नयन के अंतर्गत 10 दिवसीय बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है. महाविद्यालय के समस्त संकायों के विद्यार्थी कार्यशाला में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे है. बांस शिल्प कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगारोंन्मुख बनाना है.












