भिलाई। हाईटेक के डिपार्टमेंट ऑफ आपथैल्मोलॉजी में एक 58 वर्षीय महिला की लेंस इंड्यूस्ड ग्लूकोमा LIG का सफल इलाज किया गया था. महिला को आंखों और सिर में तेज दर्द था जिसके कारण उसे उलटियां हो चुकी थीं और बुखार भी था. जांच करने पर पाया गया कि उसकी आंखों के लेंस अत्यधिक सूजे हुए थे. इनके भीतर का दबाव तीन से चार गुना तक बढ़ा हुआ था.












