भिलाई। परीक्षाओं का दौर प्रारंभ होने वाला है. ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चों को पाचन संबंधी समस्या पैदा हो जाती है. किसी को भूख नहीं लगती तो किसी को अपच की शिकायत हो जाती है. दरअसल, इसका सीधा संबंध तनाव और उससे निपटने के शरीर के मेकानिज्म से है. तनाव या अवसाद की स्थिति में शरीर कॉर्टिसॉल नामक हार्मोन का स्राव करता है जिसका व्यापक प्रभाव हो सकता है.












