दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के एक्वा क्लब द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हमें जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पानी की जांच भी कराते रहें।












