धमतरी की रहने वाली एक युवती ने एक अनोखी मिसाल पेश की है. उसने अपने प्रेमी के साथ विवाह करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल किया. उसने चारामा निवासी अपने बॉयफ्रेंड से 24 लाख रुपए ले लिए. इस रकम का उपयोग कर उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी. जब बॉयफ्रेंड को इसकी भनक लगी तो वह पुलिस के पास पहुंच गया. पुलिस ने लड़की को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया. उसका पति भी इसी भ्रम के साथ जी रहा था कि यह रकम उसके ससुर ने ही उसका घर बसाने के लिए उपहार स्वरूप दिये हैं.












