दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम कोनारी में प्रतिमाह विविध गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कोनारी सरपंच भरत लाल चंद्राकर के साथ ग्राम विकास के विभिन्न मुद्दों पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा सार्थक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरपंच द्वारा भारती विश्वविद्यालय के लगातार हो रहे गोद ग्राम आयोजनों की सराहना की गई एवं इन कार्यक्रमों को ग्राम के समग्र विकास हेतु एक सराहनीय पहल के रूप में रेखांकित किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत भवन कोनारी में विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।












