दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर शासकीय स्नातकोत्तर स्वशाली महाविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ वर्णिका शर्मा का व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एमएसडब्लू विभाग की अध्यक्ष डाॅ. अश्विनी महाजन ने स्वागत भाषण के अतर्गत सामाजिक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने की। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निस्वार्थ सेवा पर बल दिया।












