भिलाई। कल्पतरू सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को देवी के रूप में पूजने की भारत की सनातन हिन्दू परंपरा है। माना जाता है नौ दिन उपवास के पश्चात् कन्याओं को भोजन कराना साक्षात् मॉं अम्बे को भोजन कराने के समान माना जाता हैं। कन्याओं का भोजन के पश्चात् मुखमण्डल पर संतुष्टि की आभा देखते ही बनती थी।












