भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय के माइक्रोबायोलाजी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ”बॉयो-इंस्टूमेन्टेशन एवं नई डिजिटल माइक्रोस्कोपी“ का उद्द्याटन डॉ. ए. एम. देशमुख, अध्यक्ष, एमबी.एस.आई ने किया, उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्रों को नवीन उपकरणों की जानकारी के लिये इस तरह की कार्यशाला बहुत आवश्यकता है। डिजिटल माइक्रोस्कोपी आज के युग की आवश्यकता है एवं छात्र इसको सीखकर लाभान्वित होगे।












