भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक कैंसर के मरीज का सफल इलाज किया गया. ग्राम मेडेसरा निवासी 58 वर्षीय जीवन लाल को पहली बार 20 जुलाई, 2022 को हाइटेक लाया गया था. जांच में उनकी किडनी में कैंसर पाया गया. सर्जरी पश्चात उनकी कीमोथेरेपी की गई. मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है. मरीज का इलाज पूर्ण रूप से आयुष्मान योजना के तहत किया गया.












