दंतेवाड़ा. सांस्कृतिक विविधताओं के देश भारत में कई परम्पराएं न केवल दिलचस्प हैं बल्कि अनोखे संदेश भी देते हैं. होली को लेकर भी देश भर में अलग-अलग तरह की परम्पराएं हैं पर बारसूल की परम्परा इनमें सबसे ज्यादा अनूठी है. यहां इंसान ही खरगोश, चीतल, गंवर आदि का स्वांग रचाते हैं. नागवंशी शिकारी इनके शिकार का नाटक करते हैं. इन पर तीर भाले से हमला करते हैं, इन्हें जाल में फंसाते हैं. इस परम्परा का निर्वहन यहां 1100 साल से चली आ रही है.












