36-24-36 का फिगर बनाने के लिए लोग जिम तो जाते ही थे, अब योगा भी करने लगे हैं. पर योग इस दिशा में उनकी ज्यादा मदद नहीं कर सकता. योग स्वस्थ रहने की विधा है जिसका फैशन इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है. जशपुर में अब गर्भवती महिलाओं को पूरे 9 महीने तक योगाभ्यास कराया जाएगा. इसका उद्देश्य प्रसव से जुड़ी मांसपेशियों को बल देना, सांस की क्षमता बढ़ाना, गर्भावस्था के दौरान होने वाली चिंता और तनाव को कम करना तथा गर्भवती की पर्याप्त निद्रा को सुनिश्चित करना है. यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसके सफल होने पर अन्य स्थानों पर भी इसकी शुरुआत की जाएगी.












