भिलाई। “कोरोना काल ने हमें दिखा दिया कि तमाम उपलब्धियों के बावजूद कभी-कभी हम कितने लाचार हो जाते हैं. उन दिनों मैं जशपुर कलेक्टर था. झारखण्ड की राजधानी रांची का अस्पताल हमारे सबसे करीब था. पर अधिकांश मरीज वहां तक पहुंच नहीं पाते थे. पर हमने हिम्मत नहीं हारी. चिकित्सकों, पैरामेडिक्स, समाज सेवी संगठन, मीडिया, पुलिस, सबने मिलकर अपनी-अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक चेष्टाओं से उस दुःस्वप्न को किसी तरह काटा. मानवता हमेशा इन सभी के प्रति कृतज्ञ रहेगी.” उक्त उद्गार संभागायुक्त महादेव चावरे ने व्यक्त किये. वे सृजन फाउंडेशन के स्थापना समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे.












