भिलाई। अपने काम को हमेशा 100 परसेंट दें. लगातार सीखने की कोशिश करें. कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और नई चुनौतियां स्वीकार करें. अपना एक्सपोजर बढ़ाएं तो सफलता अपने-आप आपके कदम चूमने लगती है. उक्त बातें केके मोदी यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ मोनिका सेठी शर्मा ने आज कहीं. वे एमजे कॉलेज के लाइट हाउस कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.












