भिलाई. आरोग्यम मल्टी स्पेशाशालिटी हॉस्पिटल में अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध हो गई है. सरकार ने इसे किडनी प्रत्यारोपण केन्द्र के रूप में मान्यता प्रदान की है. यह अंचल का सबसे बड़ा केन्द्र है जहां यूरोलॉजी (मूत्र संस्थान) एवं नेफ्रोलॉजी (गुर्दा रोग विभाग) की सुपरस्पेशालिटी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं. छत्तीसगढ़ में कैडेवर आर्गन ट्रांसप्लांट को पिछले साल ही अनुमति दे दी गई थी. इसके बाद ब्रेनडेड मरीजों के अंगों का प्रत्यारोपण भी राज्य में संभव हो गया है. अस्पताल में अंगदान से जुड़ी जांच एवं सर्जरी की सभी सुविधाएं मौजूद हैं.












