दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय एवं उच्चशिक्षा संचालनालय छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एकेडेमिक बैंक आॅफ क्रेडिट्स विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 13 अप्रैल को किया गया। यह कार्यशाला राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों एवं सभी स्वशासी महाविद्यालयों के लिए आयोजित की गयी। यह कार्यशाला नयी शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी के डिजि लाॅकर बनाने एवं उसमें विद्यार्थी के क्रेडिट एक्युमेलेशन एवं उसके लाभ से संबंधित जानकारी देने के लिए आयोजित की गयी थी।












