भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज बीएम शाह हॉस्पिटल ने प्लेसमेंट कैम्प लगाया. इसमें 50 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी दी. आरंभ में बीएम शाह के एचआर मैनेजर, एचआर एक्जीक्यूटिव और नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेटर ने छात्राओं को अस्पताल के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की. साथ ही उन्होंने पहली नियुक्ति पर आने वाली नर्सिंग छात्राओं से अपनी अपेक्षाओं को भी साझा किया.












