राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में ‘वर्ल्ड बुक डे ‘ में ग्रन्थालय द्वारा चित्रकला, निबंध तथा कविता प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी दिव्या मेश्राम, ग्रंथपाल ने कहा कि दिन में केवल 10 मिनट पढ़ना और बच्चों के साथ कहानियाँ साझा करना उनकी भविष्य की सफलता में एक महत्वपूर्ण अंतर ला सकता है। यही कारण है कि विश्व पुस्तक दिवस लेखकों, चित्रकारों, प्रकाशकों, किताबों की दुकानों और पुस्तकालयों के साथ अपने काम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आनंद के लिए पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।












