राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें प्रोग्रामिंग लॉजिक एंड कांसेप्ट विषय पर डॉ ममता सिंग विभागाध्यक्ष/डीन साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई ने व्याख्यान दिया । उन्होंने अपने व्याख्यान ने बताया कि किसी समस्या को कंप्यूटर में हल करने के लिए हमें कंप्यूटर को समस्या का लॉजिक देना होता है। यह लॉजिक हम निर्देशों के समूह के रूप में एक प्रोग्राम द्वारा देते हैं।












