राजनांदगांव. कॉन्फ्लूऐंस महाविद्यालय के बीसीए बीकॉम बीबीए एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों ने चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंपस में भाग लिया, जिसमें दीपक कुमार साहू (BBA II SEM) और चांदनी साहू(PGDCA II SEM) का टेलीकॉलर एवं रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर चयन हुआ। प्लेसमेंट प्रभारी धनंजय साहू ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को चयनित होने में बधाई दी।












