दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की यूथ रेडक्राॅस इकाई के तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि ‘सभी के लिये स्वास्थ्य’ थीम पर इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित पोस्टर छात्राओं ने बनाए. इसकी प्रदर्शनी महाविद्यालय में लगाई गयी। पावर प्वाईन्ट प्रस्तुति के साथ ही पोषण एवं आहार पर कार्यशाला द्वारा जानकारी दी गयी।












