Chitragupta Mandir Samiti

Amit Shrivastava elected president of Chitragupta Mandir Samiti

भिलाई। चित्रगुप्त मंदिर समिति, सेक्टर-6 की आमसभा रविवार को मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई. आमसभा में नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. ऊर्जावान युवा उद्यमी अमित श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया. मुख्य सचिव के पद पर कर्मठ कार्यकर्ता सुभाष श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर पूजा सिन्हा को सबकी सहमति से प्रभार दिया गया. कार्यसमिति में पहली बार सांस्कृतिक सचिवों की नियुक्ति की गई. मुकेश भटनागर एवं प्रशांत श्रीवास्तव को सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *