भिलाई। ढर्रेपर चलकर कभी आशातीत सफलता नहीं मिलते। विजेता कुछ अलग नहीं करते, बल्कि उन्हीं चीजों को अलग तरीके से करते हैं। इस प्रकार के छोटे-छोटे कदम ही मंजिलों की ओर ले जाते हैं। उक्त बातें ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया, महासमुंद के फाउंडर प्रेसीडेन्ट डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही ने आज कहीं। वे स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।












