जिस वंशवाद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी राजनीति से खत्म करना चाहती है, उसी वंशवाद का सबूत दे गए नमो सेना इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ बोस. उन्होंने नाम न लेते हुए कांग्रेस के गांधी परिवार से “गांधी” होने का सबूत मांगा. उनसे वंश पत्रिका की भी मांग की. इसी को कहते हैं असली वंशवाद. इंदिरा, राजीव, राहुल, प्रियंका के वंश को छोड़ भी दें तो भारतीय राजनीति में उनका अपना भी व्यक्तिगत योगदान है. सोमनाथ बोस क्या साबित करना चाहते हैं?












