भिलाई। देश-विदेश में शिव महापुराण की कथा सुनाने वाले प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने यहां एक आपात चिकित्सा सेवा शिविर लगाया है. यहां चिकित्सकों के साथ ही एक एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है.












