रायपुर. कार्डियोलॉजिस्ट एवं डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. अजय सहाय का कहना है कि हाई ब्लैड प्रेशर, डायबिटीज, थॉयराइड, मोटापा, ब्लड में कोलेस्ट्राल सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. हम इसे लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर कहते हैं. ये सभी जीवनशैली में बदलाव के चलते उभरने वाली समस्याएं हैं. कॉम्पीटिशन के दौर में आर्थिक संकट बढ़ गया है. बड़े घर से बाहर कमाने जा रहे हैं तो बच्चे सोशल मीडिया में व्यस्त हैं. भाईचारा के लिए समय ही नहीं है, परिणाम क्या हो रहा है? हर सदस्य बाहर भाग रहा है. बाहर का खाना खा रहा है.












